अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल भरती 2024 का रिजल्ट जाड़ी कर दिया गया है। नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 27 मघुरापुर- एक ,दक्षिण टोला निवासी अशोक सिंह के पुत्र विशाल कुमार ने पहली बार में ही सीपीओ परीक्षा में (बीएसएफ) सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर अपने माता-पिता के साथ – साथ गांव का नाम रौशन किया है।
विशाल कुमार के दरोगा बनने पर गांव में जश्न का माहौल है। विशाल ने बताया कि वह प्रारंभिक शिक्षा तेघड़ा सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में ही पढ़ाई किया है। जबकि मैट्रिक और इंटर ओमर 10 + 2 उच्च विद्यालय तेघड़ा से उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की पढ़ाई आर .बी.एस. महाविद्यालय तेयाय से की ।
पढ़ाई के साथ खेल में भी अव्वल
विशाल वॉलीबॉल का श्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है जो कुल पांच बार नेशनल के अलावे दर्जनों मैच खेल चुका है। स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद वह पटना में रहकर किसी बड़े कोचिंग संस्था की सहायता के बिना ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अपनी परीक्षा की तैयारी कीऔर प्रथम प्रयास में ही उसने सफलता हासिल किया। विशाल ने बताया कि जिस तरह से सब इंस्पेक्टर बनने से गांव में हर्ष का माहौल है। उसे देखते हुए गांव में पुलिस की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी करवाने में जुट जाएंगे। जब तक प्रशिक्षण के लिए बुलावा नहीं आता है तब तक गांव में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पढ़ाऊंगा। विशाल के पिता अशोक सिंह बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत हैं, मां स्वर्गीय सीमा देवी का देहांत 2015 में ही हो गया था। बहन अनुपम कुमारी बिहार विशेष शस्त्र पुलिस बल में हें। विशाल के दरोगा बनने पर निवर्तमान विधायक राम रतन सिंह ने उसके घर पहुंच कर चादर ,बुके देकर सम्मानित करते हुए रौशन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में पूर्व उप प्रमुख नरेश सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा, पूर्व पार्षद भूषण सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, श्याम किशोर छोटे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री सनातन सिंह, जुलम सिंह, रविंद्र कुमार, कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।
