अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
तेघरा विधानसभा अंतर्गत पिपरा दोदराज पंचायत के बहोरबन्नी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विकास के लिए एवं स्थानीय ग्रामीणों की मांग को देखते हुए साथ ही अध्यनरत बच्चों के शिक्षा में सर्वांगीण विकास के लिए तेघरा विधायक राम रतन सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहोरबन्नी वार्ड 11 में दो कमरे का निर्माण का शिलान्यास किया।

14 लाख 99 हजार राशि से बनने वाली विद्यालय के दो कमरा स्थानीय बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने के लिए सुविधाजनक होगी साथ ही स्थानीय लोगों के द्वारा विद्यालय में दो कमरा निर्माण मांग को भी पूरा करने का काम तेघरा विधायक रामरतन सिंह ने किया है ।पिछले दिनों भी तेघरा एवं बरौनी नगर परिषद अंतर्गत कई योजनाओं को जनता के बीच देने का काम किया है ।

मौके पर भाकपा के शाखा मंत्री देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रामचंद्र पासवान, कैलाश महतों ,रामचंद्र महतो, अशोक कुमार, राम स्वागारत सहनी,हरे राम सिंह, राम चंद्र पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
