मोहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर
नगर परिषद क्षेत्र के एनएच-28 स्थित नगरा चौक के पास शुक्रवार को प्याज से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क पर पलट गई। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक सातनपुर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए बीच सड़क पर पलट गई।

स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली कि ट्रक अगर कुछ फीट और आगे पलट जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, क्योंकि सड़क किनारे कई लोग दुकानदारी कर रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
