नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावकोठी में गुरुवार को एएनएम के साथ डेटा संग्रह एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की।
बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत डेटा का समय पर संग्रह और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एएनएम को निर्देश दिया कि जिन बच्चों का पेंटावेलेंट-1 टीका किसी कारणवश छूट गया है, उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द टीकाकरण कराया जाए।
उन्होंने बताया कि पेंटावेलेंट-1 वैक्सीन शिशुओं को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी तथा हिमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी जैसी पांच गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए सभी पात्र बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक के दौरान लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान भारत योजना, नवजात शिशु सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, पोषण तथा परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्यों का डेटा निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला समन्वयक (जेएसआई) गोविंद कुमार, बीसीओ उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, जीएनएम रवि कुमार, सुमन कुमारी तथा एएनएम शालिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, बबिता कुमारी, दीपा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी, रेणु कुमारी, मीना कुमारी, मंचन कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


