धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पर्रा में वीरपुर पीएचसी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें वीरपुर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा राम नरेश शर्मा ने बच्चों को मोबाइल पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले ऐप से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल में गलत ऐप होने से आपका मानसिक संतुलन बिल्कुल धीमी कर देती है। इसके साथ ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त भी कर देती है। इससे बच्चों के पढ़ाई पर प्रतिकूल असर भी पड़ता है।

वहीं वीसीएम रवि राय ने बच्चों को किसी भी तरह की समस्या आने पर अभिभावकों व शिक्षकों से परामर्श लेने का सुझाव दिया। कहा कि मानव जीवन में तरह तरह की समस्याएं आती है। सबका समाधान भी होता है। बस हमें उस समस्या का पहचान कर हल करना चाहिए। आत्महत्या किसी भी समस्या समाधान का उपाय नहीं होता है। मौके पर विद्यालय के एच एम मनोज कुमार झा, शिक्षक नीरज कुमार, शिक्षिका निधि प्रिया समेत विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।
