गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री कृष्ण गौशाला के आगामी सत्र 2026-31 के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सह पदेन अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने की। बैठक में आगामी 17 मई को प्रस्तावित चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया।
एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने उपस्थित लोगों से चुनाव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गौशाला समिति का चुनाव पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप कराया जाएगा।
बैठक में गौशाला समिति से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। चुनाव को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर दिलीप केसरी, कैलाश चंद शर्मा, मनोरंजन वर्मा, आनंद चंद्र झा, केदार केसरी, प्रवीण शाह, मनोज चौधरी, विकास वर्मा, राजेश अग्रवाल,नीरज नवीन,अरविंद सिंह, गुड्डू खेतान, रामचंद्र सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
