अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
जन सुराज पार्टी की ओर से तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिहार बदलाव यात्रा निकाली गई। यात्रा पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर गांव में सम्पन्न हुई।
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह के नेतृत्व आयोजित इस यात्रा में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से भावीप डॉक्टर सोनू शंकर , रामनंदन सिंह,अरविंद कुमार राय, रिजवान उस्मानी, कुमार गौतम, प्रमंडल चुनाव प्रभारी संजय गौतम, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष राम अनुज सिंह, अभियान समिति के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल महतो, जिलाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार,जिला महिला उपाध्यक्ष सुरजी पासवान, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अर्चना सिंह, मो. असलम, मो. अंज़रुल हक, अविनाश कुमार सिलू , तेघड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष राय एवं मो. अनवर हैरान सहित पार्टी सभी प्रमुख नेताओं ने अपनी भागीदारी दी। यात्रा का उद्देश्य पलायन, अशिक्षा, बेरोजगारी खत्म करने के लिए जागरूक करना : पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमिटी के संयोजक राम नंदन सिंह (आरएन सिंह) ने कहा कि बिहार बदलाव यात्रा प्रदेश के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई है। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार से पलायन, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम लोगों को जागरूक करना है। जन सुराज की बिहार बदलाव यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
तेघड़ा सहित सातों सीट पर जीत करेंगे हासिल
तेघरा विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सोनू शंकर ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है। और उनके आशीर्वाद से जन सुरज बेगूसराय के सातों विधानसभा सीट जीतेगी। बिहार बदलाव यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में भावी प्रत्याशी डॉक्टर सोनू शंकर, अरविंद कुमार राय रिजवान उस्मानी एवं कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि बेगूसराय जिला में पार्टी जिनको भी प्रत्याशी बनाएगी हम शेष बचे सभी प्रत्याशी उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे।
