गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। मंत्री संजय पासवान ने कहा मेरा जीवन ही लोगों की सेवा के लिए बना है। जब तक जीवित रहूंगा, जनता का सेवक बनकर इसी तरह काम करता रहूंगा।
जानकारी के अनुसार मंत्री सबसे पहले नगर परिषद बखरी, वार्ड संख्या–16 निवासी दिलीप पोद्दार के पुत्र के देहांत के उपरांत उनके परिवार से मिले। इसके बाद उन्होंने घाघरा पंचायत के मधुआ करकौली गांव निवासी दिवंगत राम महतो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की तथा पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की।इसके पश्चात मंत्री ने उदयपुर गांव निवासी उपेंद्र महतो के पुत्र अनिल महतो के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
सभी स्थानों पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद वे गढ़पूरा के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ एससी-एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, युवा जिला अध्यक्ष अजय टाइगर, लोजपा बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
