सब जज बोले वादों के निपटारे में समय और धन की बचत होती है
कुल 68 मामलों का निष्पादन
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
तेघड़ा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम कचहरी एवं अन्य वादों से संबंधित 68 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर लगाया गया। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय तेघड़ा के सब जज रंजन देव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मंच न्याय को आम जनता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत पक्षकारों के लिए एक ऐसा मंच है जहां सुलहनीय वादों का निपटारा कम समय और कम खर्चे में होता है। इस प्रक्रिया में किसी की जीत या किसी की हार नहीं होती। कार्यक्रम में न्याय पीठ के कुमारी वर्षा , सहायक शैलेश कुमार एवं विनोद कुमार के अलावे अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
