विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज
शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बेगूसराय जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शांति पूर्वक मनाया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित बिजली पावर प्लांट में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा पुरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।

उक्त अवसर पर उक्त प्लांट परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि पूर्वक पुजा की गई। यजमान के रूप में प्लांट में कार्यरत कर्मचारी निशांत कुमार पुजा पर बैठे। विदित हो कि उक्त प्लांट में विगत वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा इसी तरह की गई थी। पुजा के उपरांत लोगों के बीच प्रसाद आदि का वितरण किया गया।मौके पर लाइन मेन जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
