नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
वासंतिक नवरात्र में मां भगवती के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना और जागरण के बाद मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।माता के जयकारों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित नावकोठी एपीएस खेल का मैदान,पुरानी दुर्गा स्थान, वैष्णवी दुर्गा मंदिर, वृन्दावन, छतौना, गौरीपुर व देवपुरा के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु लगातार पूजा- अर्चना कर रहे हैं।मेला में महिलाओं व युवतियों की काफी भीड़ देखी जा रही है।

वहीं मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे लाइट व भव्य पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।ध्वनि विस्तारक यंत्र पर माता के भक्तिमय संगीत पर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।मेले में बच्चों के लिए खिलौने, झूला, मीना बाजार व मिठाइयों की दुकानें सजी हुई हैं।मेले को सफल बनाने में बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय,सीओ सूरज कुमार,बीईओ अनिल कुमार चौधरी,बीपी आरओ निधि प्रिया व थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।
