गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार की सुबह सांखु पश्चिमबाड़ी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल महिला सांसु गांव निवासी रामपदारथ तांती के पत्नी 55 वर्षीय सुबो देवी बताई जाती है। जो रोजमर्रा का सामान खरीदने जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही बेलैरो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार भाग गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिहारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुबो देवी को आनन-फानन में बखरी पीएचसी ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रतर कार्रवाई करने में जुट गई है।
