गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी बेगूसराय
बखरी प्रखंड और नगर में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान तेज करने के लिए जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि जदयू बिहार में जनसेवा, विश्वास और विकास की पहचान बन चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई दिशा पकड़ी है, जिसमें संगठन और कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से 2025–2028 के लिए जदयू का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है, जिसका लक्ष्य एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बी.के. राय, नगर अध्यक्ष कुमारी संगीता राय सहित जवाहर राय, सुनील कुशवाहा, निशांत वर्मा और प्रशांत देव उपस्थित रहे।
