विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर। कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयक प्राथमिक विद्यालय सप्ताह में एक दिन जाएंगे। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिले के डीईओ को इसका निर्देश दिया है।
निदेशक ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में पूर्व में गठित संकुल संसाधन केन्द्र का पुनर्गठन पंचायत स्तर पर विद्यालयों को जोड़ते हुए कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र के रूप में किया गया है। ऐसे में कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र को पंचायत स्थित विद्यालयों के शिक्षकों के अकादमिक मेंटरिंग के लिए दो कार्य निर्धारित किए जा रहे हैं।
विद्यालय में अकादमिक अनुश्रवण के लिए जिला के रोस्टर के अनुसार कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र विद्यालयों का भ्रमण करें। सप्ताह में एक दिन समन्वयक प्राथमिक विद्यालयों का अनुश्रवण करेंगें।
