गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सामाजिक संगठन जन पहल के संयोजक एडवोकेट विकास वर्मा ने बेगूसराय जिले में ग्रामीण एसपी का पद सृजित करने के बिहार सरकार व गृह विभाग के निर्णय का स्वागत किया है। इस पद के अंतर्गत बखरी, बलिया और मंझौल अनुमंडल के 11 थानों को शामिल किया गया है।उन्होंने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, प्रत्यय अमृत तथा विनय कुमार को पत्र लिखकर ग्रामीण एसपी का कार्यालय एवं आवास बखरी में स्थापित करने की मांग की है।
विकास वर्मा ने कहा कि बखरी तीनों अनुमंडलों के मध्य स्थित है और तीन जिलों की सीमा से सटा होने के कारण प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां कार्यालय बनने से बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
