गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाजयुमो बिहार के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने बेगूसराय जिले में नवनियुक्त ग्रामीण एसपी का मुख्यालय बखरी में स्थापित करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में उन्होंने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय कुमार को एक औपचारिक आवेदन सौंपा है।उन्होंने इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक “ऐतिहासिक कदम” बताया।उनके अनुसार बखरी अनुमंडल भौगोलिक दृष्टि से बलिया और मंझौल के मध्य स्थित है, जिससे यह तीनों अनुमंडलों के लिए सबसे सुलभ और उपयुक्त केंद्र बनता है।
उन्होंने यह भी कहा कि बखरी की सीमाएं तीन जिलों से सटी हुई हैं। ऐसे में यहां ग्रामीण एसपी कार्यालय स्थापित होने से अंतर-जिला आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। वर्तमान में जिला मुख्यालय से दूरी के कारण उत्पन्न प्रशासनिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को भी इससे दूर किया जा सकेगा, जिससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
