गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना कांड संख्या 227/25 के नामजद इनामी आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरा दोदराज निवासी पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान को मध्यप्रदेश के रायसेन जिला स्थित नागरानी इंडस्ट्रीज से पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए वीरपुर थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत थी।
बताया जाता है कि पंकज कुमार 11 दिसंबर 2025 को बाबा स्थान बहरबन्नी के पास पिपरा दोदराज निवासी व्यवसायी सहजादे रजा की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य नामजद आरोपी था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
