नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण चिकित्सक संघ की एक दिवसीय बैठक नावकोठी के द्वारिका पैलेस विवाह भवन में शनिवार को आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता हसनपुर बागर के सरपंच डॉ अर्जुन पासवान ने व संचालन डाॅ राजेंद्र शर्मा ने किया।मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखण्ड अध्यक्ष व स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक देवतुल्य हैं।सुबह,शाम,रात, बरसात,गर्मी,ठंढ सभी विषम परिस्थितियों में मुस्तैदी के साथ ग्रामीणों की सेवा में लगे रहते है।
ग्रामीण चिकित्सा और उपचार का आधार ग्रामीण चिकित्सकों पर टिका हुआ है।संघ के प्रदेश महासचिव संजीव भारती ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को मान्यता दिलाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने हेतु रणनीति तैयार की गयी है।
25 अप्रैल को बेगूसराय में संपूर्ण बिहार का सम्मेलन आयोजित किया गया है।बिहार सरकार के ग्रामीण चिकित्सकों के विरूद्ध अच्छी सोच नहीं है।मंगल पांडेय के द्वारा ग्रामीण चिकित्सक को झोला छाप कहे जाने की कड़ी निन्दा की।ग्रामीण चिकित्सक के समृद्धि और सम्मान के लिए कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ाई के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के नेताओं से सहयोग की अपील किया।
पूर्व विंग कमांडर रणजीत कुमार,बिन्देश्वरी सिंह आदि ने बैठक को संबोधित किया।इस अवसर पर मो इसमाइल,ओमप्रकाश कुमार,अमरेश कुमार, सुरेश सिंह,मदन झा, मो चांद सहित दर्जनाधिक ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे।
