नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत में चोरों ने चार मोटर पंप के साथ 11 हजार भोल्ट पावर के पाँच पोल के तीनों फेज का तार भी काटकर ले भागा।
कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत गुरुवार की रात चोरों ने गौतम बोर्डिंग बेगमपुर से छतौना चौर जाने वाली सड़क तक 11हजार भोल्ट के तीनों फेज का तार काट कर फरार हो गया।जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹35 हजार है।इससे बिजली विभाग को 35 हजार की क्षति हुई है।यह तार कृषि फीडर से काटा गया है।इससे संबंधित आवेदन नावकोठी थाना में दर्ज करने हेतु दिया गया है।
वहीं जब तक तार नहीं लग जाता तब तक किसानों को कृषि कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
