नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा, कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार,रामनरेश राय, संजय कुमार,मानव बल रमेश कुमार सिंह व एम.आर.सी अनमोल कुमार के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दो को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में हसनपुर बागर पंचायत के शेखपुरा वार्ड न० 10 निवासी प्रमिला देवी पति प्रकाश यादव पर अवैध विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर बकाया 1,520 + 15,272 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।वहीं शेखपुरा ग्राम वार्ड संख्या 10 निवासी प्रमोद यादव पिता रामबदन यादव के द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने पर ₹18,654 आर्थिक क्षति का मामला दर्ज किया गया है।
कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
