गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बेगूसराय जिले सहित बखरी व्यवहार न्यायालय में ग्रीष्मकालीन सत्र की घोषणा की गई है, जो 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) से शुरू होकर 27 जून 2026 (शनिवार) तक चलेगा। ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान न्यायालय का समय विशेष रूप से निर्धारित किया गया है, ताकि गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कार्यों की सुविधा बनी रहे।
अधिवक्ता गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र के लिए बेगूसराय जिला सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में न्यायालय के कार्य समय की जानकारी प्रदान की गई है, जो गर्मियों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त समय पर निर्धारित किया गया है।
