नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में बच्चों ने पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने तथा छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़ा बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई,जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए,जिससे हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है।इसके पश्चात जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों ने प्रतिज्ञा की कि वे जल की बर्बादी को रोकने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।इस दौरान बच्चों ने रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर शमा परवीन,खुशबू कुमारी,कल्पना कुमारी,सरिता कुमारी, अभय कुमार,पंकज कुमार,संजीत कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
