नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु बुधवार को पीएचसी नावकोठी में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ दिवाकर सिंह ऑर्थो,डॉ राजीव रंजन चौधरी फिजिशियन के द्वारा जांच की गयी।इस कैंप में 14 ऑर्थो, 4 मानसिक,7 नेत्र, दो मुक बधिर व तीन अन्य दिव्यांग जनों की जांच की गई।
इस दौरान दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,आवासीय पहचान पत्र,फोटो व यूडीआईडी रजिस्ट्रेशन स्लीप जांच किया गया।दिव्यांग यूडीआई आईडी कार्ड निर्माण शिविर में कुल 30 दिव्यांग जनों की जांच की गई।
इसके मुख्य लाभ सरकारी योजनाओं (पेंशन, छात्रवृत्ति),रेलवे/बस किराए में रियायत, सहायक उपकरण प्राप्त करने में सुगमता और देश भर में दिव्यांगता के प्रमाण के रूप में मान्यता प्राप्त करना है।इस दौरान बीएमईए संदीप चंद्र, डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
