विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड के वनखण्डी स्थान मुबारकपुर, बनवारीपुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रो० चन्द्रभूषण सिंह ने किया जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार जिला शारीरिक शिक्षक प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में मुख़्यवक्ता के रूप में कबीर मठ दलसिंहसराय के सहदेव दास ने हिन्दू धर्म में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास पर करारा प्रहार किया और हिन्दुओं को एकजुट रहने का आहवान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इन्होने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने धर्म, समाज की रक्षा एवं उनके हितार्थ कार्य करना है। वर्तमान परिवश में हम हिन्दुओं को हिन्दु कहने में गौरवान्वित होना चाहिए।

खंड संचालक मंत्री अवकाशप्राप्त शिक्षक हरिश्चंद्र महतों ने कार्यक्रम के मुख्य उद्बोधक के रूप में संघ के स्थापना से लेकर वर्तमान कार्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समाज में योगदान पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि यह भारत के सभी मंडल- बस्तियों में हिन्दु सम्मेलन कार्यक्रम करके हिन्दुओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुशासित व संगठित हिन्दू के लिए गाँव-गांव में शाखा चलाने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में अरविन्द चौधरी, श्री राजीव विजय , शशि , श्रीराम, चन्द्रप्रकाश, शम्भु, महेन्द्र महतो, शंभु एवं वीरेन्द के द्वारा भारतमाल आरती गायन कर कार्यक्रम समाप्त किया।
