गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई की पुष्टि थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने की।
उन्होंने बताया कि पहले मामले में महादेवचक निवासी दिनेश्वरी महतो के पुत्र सौरव कुमार को दहेज मृत्यु से संबंधित दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में कुमरटोल निवासी राजो महतो की पत्नी रिंकू देवी को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

