[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता | नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतौना में गीदड़ के आतंक से लोग परेशान है।डफरपुर पंचायत के छतौना वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य सुधीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह 5 से 6 बजे के बीच में गीदड़ ने वार्ड नंबर 14 के 5 लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया है।घायलों में 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।पीड़ित हरदेव महतो, बालेश्वर महतो,उनकी पत्नी चंद्रकला देवी, दिनेश महतो की पति मुन्नी देवी,संजीत शर्मा की पत्नी राधा देवी हैं।हरदेव महतो ने बताया कि दरवाजे पर खड़ा होकर समान रख रहे थे।उसी समय पीछे से आकर गीदड़ पैर में ही काट लिया।बालेश्वर महतो ने बताया कि सुबह में मेरी पत्नी गाय को चारा लगाकर आई और दरवाजे पर बैठी हुई थी उसी समय अचानक गीदड़ आया और पत्नी पर हमला कर दिया।वो गिर गई और उसके मुंह में काट लिया।बचाने के क्रम में हमे भी हाथ में काट लिया।दिनेश महतो की पत्नी मुन्नी देवी देखने आ रही उसी समय उसे भी आकर गीदड़ काट लिया।संजीत शर्मा की पत्नी राधा देवी ने बताया कि कचरा फेकर घर आने के क्रम में गीदड़ काट कर भाग गया।वहीं बेगमपुर में भी विनय मालाकार पिता चतुर्भुज मालाकार को गीदड़ काटकर घायल कर दिया।सभी घायलों का इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया।पीएचसी के डॉ नितिन कुमार ने बताया कि सभी छः व्यक्तियों का इलाज कर रेबीज का टिका दिया गया है।दो से तीन घायल बुरी तरह जख्मी थे जिन्हें टांका भी लगाया गया।


