गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जीतपुर निवासी संदीप महतो के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजीत कुमार आर्म्स एक्ट के वारंटी है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
