गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय घाघड़ा में नोडल शिक्षक सहदेव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में 85 पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रांति ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय को अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। इसी क्रम में विद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य बच्चों ने फलदार, छायादार एवं फूलों के पौधे विद्यालय परिसर तथा अपने घर के आसपास के क्षेत्रों में लगाए।
नन्हे-नन्हे हाथों से किए गए इस पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


