नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 82 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का एचआईवी, बीपी, हीमोग्लोबिन, यूरिन, वजन, ऊंचाई, डायबिटीज सहित अन्य आवश्यक जांच की गई।
इस दौरान कुल 82 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिसमें आठ महिलाएं एनीमिक पाई गईं। जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, पर्याप्त आराम करने तथा फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। वहीं, महिलाओं के बीच माला-एन, छाया, निरोध और ईजीपीएल आदि का भी वितरण किया गया।
मौके पर बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, एलटी पंकज जोशी, जीएनएम रवि कुमार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।


