नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 31 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का एचआईबी, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र, वजन, ऊंचाई और डायबिटीज सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच में 8 महिलाएं एनीमिक पाई गईं।
जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड सहित अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं को फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार का सेवन करने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई।
इस दौरान माला-एन, छाया, निरोध और ईजीपीएल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, डॉ. हिमांशु कुमार, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, एलटी पंकज जोशी, जीएनएम रवि कुमार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


