नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 31 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईबी, बीपी, हीमोग्लोबिन, मूत्र, वजन, ऊंचाई और डायबिटीज सहित अन्य जरूरी जांच की गई। जांच में सात गर्भवती महिलाएं एनीमिक पाई गईं।
जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उन्हें फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार का सेवन करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई।
इस दौरान माला-एन, छाया, निरोध और ईजीपीएल का भी वितरण किया गया। मौके पर डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, एलटी पंकज जोशी, जीएनएम रवि शंकर कुमार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


