गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, लज्जा भंग करने का प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता बखरी निवासी सुनील कुमार गुप्ता की पत्नी रूपा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर में थी।
इसी दौरान मोहन गुप्ता और सोहन गुप्ता, दोनों पिता स्व. शंकर प्रसाद गुप्ता, कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। पीड़िता के अनुसार, मोहन गुप्ता ने गलत नीयत से उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और साड़ी खींचकर लज्जा भंग करने का प्रयास किया।
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे सिर में चोट लगने के बाद खून बहने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने बखरी थाना में आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


