गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना कांड संख्या 229/22 के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. गनी के पुत्र मो. सलमान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 379, 411 एवं 414 के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं पुलिस ने नशे की हालत में बगरस निवासी नारायण पासवान के पुत्र नथुनी पासवान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


