गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता रामसागर पासवान (50) के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। रामसागर पासवान मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। वे पूर्व में दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, भाजपा नेता नीरज नवीन, अधिवक्ता गौरव कुमार, राजा पासवान, राधे कृष्ण पासवान, मोहम्मद कैसर, चंदन साहू, गुड्डू केशरी सहित कई लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बताया गया कि रामसागर पासवान अपने पीछे एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पांच पुत्रियों में अब तक केवल एक पुत्री की शादी हुई है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामसागर पासवान के निधन से गांव सहित आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। लोगों ने उनके निधन को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


