अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
तेघड़ा/ बेगूसराय थाना परिसर में शनिवार को एसआई नवीन कुमार की देखरेख में अंचल राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 4 भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे / सभी मामलों में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को अगली कार्रवाई में कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया। वहीं पूर्व से लंबित दो मामले को अगले जनता दरबार के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया जाएगा । इस दौरान राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार ने बताया कि आज जनता दरबार में कुल चार नए आवेदन एवं दो पुराने मामले लेकर फरियादी पहुंचा था। जिस पर सुनवाई करते हुए अगली जनता दरबार में इसका निष्पादन होगा। मौके पर विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों लोग मौजूद थे।
