गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में बुधवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभागों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
