By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: प्रेम समूह की बैठक में रेलकर्मियों की भागीदारी पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > प्रेम समूह की बैठक में रेलकर्मियों की भागीदारी पर जोर
बेगूसराय

प्रेम समूह की बैठक में रेलकर्मियों की भागीदारी पर जोर

AV BHARAT NEWS
Last updated: September 13, 2025 6:18 pm
AV BHARAT NEWS
6 months ago
Share
SHARE

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने तकनीक आधारित कार्य प्रणाली की वकालत की

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता

बरौनी पूर्व मध्य रेलवे में ‘प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी’ (प्रेम समूह) की वर्ष 2025 की प्रथम बैठक का आयोजन 12 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम समूह की स्थापना रेल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने और प्रबंधन में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों की भागीदारी से न केवल प्रबंधन में सहभागिता की भावना विकसित होती है, बल्कि कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा भी संभव होती है, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आती है। उन्होंने यूनियन एवं एसोसिएशन के सहयोग से एक उपयुक्त कार्य प्रणाली विकसित करने और उसमें तकनीक के निरंतर प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे रेलसेवा को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जा सके।


बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ-साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश वर्मा एवं महासचिव जे.पी. सिंह, प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पासवान एवं महासचिव रविन्द्र कुमार राज, ईसीआरईयू के अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, सहायक महासचिव संतोष कुमार, कार्यकारी सदस्य संजय कुमार, एससी/एसटी एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार एवं महासचिव पवन कुमार राम, ओबीसी एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एवं महासचिव सुबोध पोद्दार सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और संगठन को सशक्त बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए. बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (सा.) सह प्रेम समूह के सचिव अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेम समूह की भावी दिशा और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। यह बैठक रेल संगठन में समन्वय, संवाद और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

बखरी के पत्रकार प्रशांत सोनी के पिता शंभू प्रसाद स्वर्णकार का निधन
शब-ए-बरात की रात: मस्जिद नूरे मुहम्मदी में रूहानी माहौल
18 वर्षों से जनता के साथ न्याय करने वाले कचहरी सचिवों के साथ सरकार कर रही है अन्याय
काॅ राम सागर साह के निधन से सीपीआई कार्यकर्ताओं में शोक,शव यात्रा में उमड़ी जनसैलाब
ड्रोन से नैनों यूरिया व नैनों डीएपी छिड़काव का बताया गया तरीका
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जमीनी विवाद सुलझाने को थाना परिसर में लगाया जनता दरबार
Next Article अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up