नशेड़ी एवं असमाजिक तत्व विद्यालय में फैला रहे हैं गंदगी
धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है ।यहां के बच्चों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। एक मात्र चापाकल है। वहीं दो शौचालय हैं। जिसमें एक शिक्षक के लिए। वहीं दूसरे बच्चे के लिए है। बालक एवं बालिका के लिए अलग-अलग ही शौचालय नहीं हैं।। वहीं संवेदक द्वारा समर सेबल का पाइप गाड़ कर छोड़ दिया गया।

समर सेबल का पाइप गाड़ने के दौरान ही इस विद्यालय में चारदीवारी टूटा हुआ है वही गेट खुला हुआ है। चारदीवारी टूटा रहने व गेट खुला रहने के कारण नशेड़ी एवं असामाजिक तत्व प्रवेश कर जाते हैं।असामाजिक तत्व शिखर गुटखा पान बीड़ी सिगरेट शराब का सेवन करता है। साथ ही बरामदे पर शौचालय कर विद्यालय में गंदगी फैला देता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी ने बताया कि इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया गया है।

बीईओ स्नेहलता वर्मा ने बताया कि विद्यालय के लिए विद्यालय विकास फंड हेतु राशि का आवंटन हो चुका है। जल्द ही विद्यालय के खाते में विद्यालय विकास फंड का राशि भेजा जाएगा। वहीं इस संबंध में पुलिस पिकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि असामाजिक तत्वों व नशेड़ी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लिखित आवेदन पत्र मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
