भगवानपुर/बेगूसराय : तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास से रविवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। उक्त मामले के संबंध में ओपी प्रभारी नुतन कुमारी ने बताया कि आज दिन के लगभग दस बजे तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव स्थित गुमटी नम्बर 15 व 16 के बीच अज्ञात शव होने की जानकारी मिली। उक्त सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। वहीं उक्त संबंध में ओपी प्रभारी नुतन कुमारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। युवक का एक हाथ ट्रेन में कट गया था। मृतक विक्षिप्त लग रहा था। हाथ में चुड़ी भी पहने हुए था। वहीं उक्त युवक के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक शनिवार की शाम रेलवे ट्रैक के आसपास इधर उधर घुमते हुए देखा गया था। सुबह उसकी शव लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास देखा गया।
