विजय भारती AV भारत न्युज ब्यूरो बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड के बसही में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस में लाभार्थियों के बीच एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण किया गया । 26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को लैपटॉप बैग ,शॉपिंग बैग तथा बहुउद्देश्यीय बैग बनाने संबंधित प्रशिक्षण के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण बिभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण बिभिन्न टॉपिक तथा गतिविधियों के माध्यम से संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान बिभिन्न प्रकार के क्रिया कलापों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया गया।संस्था द्वारा 65 महिला उद्यमियों को एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टार्टअप एडवाइजर तथा फ्रीलांसर मानस प्रकाश उपाध्याय तथा संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानस प्रकाश उपाध्याय ने महिलाओं को सूक्ष्म उद्योग का स्टार्टअप कैसे करें,विषय पर चर्चा किया तथा साथ ही बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट,बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज तथा बैंक लिंकेज आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका मीना देवी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रमन गुजराल को इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धन्यवाद दिया ।
