मिंन्टू झा AV भारत न्यूज संवाददाता मंसूरचक/बेगूसराय
रविवार को मंसूरचक थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय ने की।इस दौरान थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार पाण्डेय ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी.पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी.मौके पर सत्यनारायण महतो,पूर्व मुखिया भोला शर्मा,आलोक मिश्रा, गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी,प्रमुख जलस देवी प्रमोद महतो,मुखियाडॉ.दिनेश कुमार राय,राजद नेता अरमान कुरैशी,उप मुखिया मो.जावेद अंसारी,शिव कुमार चौधरी, बिंदेश्वरी महतो,क्रांति कुमारी, सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.
