धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को वीरपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया।अभियान में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुद हाथ में झाड़ू लेकर विद्यालय परिसर की सफाई की। बीईओ स्नेहलता वर्मा की पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की एचएम स्वाति कुमारी ने की।

इस दौरान बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मनोरंजन कुमार सिन्हा, प्रिंस कुमार गणेश तिवारी विकास कुमार कंचन सिकंदर साहनी स्नेहिल शशांक, शिक्षिका निधि प्रिया, प्रगति कुमारी सहित कई अन्य शिक्षक शामिल हुए। अभियान के अंत में बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। वहीं प्रखंड के नौला हाईस्कूल समेत अन्य कई सरकारी स्कूलों में भी इसी तरह साफ-सफाई अभियान चलाकर छात्रों को जागरूक किया गया।
