नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की महिला लाभार्थियों के खातों में 10हजार प्रति लाभार्थी की दर से राशि अंतरण किए जाने से महिलाओं में काफी खुशी देखने को मिल रहा है।बिहार सरकार के द्वारा जीविका दीदी के खातों में दस हजार की पहली किस्त डाल दी गई है जिससे जीविका दीदियों में काफी खुशी का माहौल है।जीविका दीदी ने सरकार के इस पहल को खूब सराहा है । सरकार ने महिलाओं को गरीबी से निकालने के लिए एक अहम पहल की और यह पहल काफी प्रभावशाली भी मानी जा रही है।जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने सरकार के द्वारा किए गए इस कल्याणकारी योजना पर खुशी जाहिर करते हुए जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि यह आज का बिहार है और इसमें सभी वर्गों का विकास हुआ है। खासकर महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।वहीं जिला महासचिव हरिनंदन कुमार,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,प्रदेश नेत्री कंचनमाला चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने बिहार सरकार के इस कल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
