गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बुधवार को भी कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सका। हालांकि, इस दौरान चार संभावित उम्मीदवारों ने नाजिर रसीद कटवाई है।विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी एवं एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। लेकिन, चार नाजिर रसीद कटी हैं, जिनमें निर्दलीय, एनसीपी, बसपा और लोजपा (पारस) से जुड़े हैं।अब तक कुल 10 नाजिर रसीद कट चुकी हैं, लेकिन किसी ने भी औपचारिक रूप से पर्चा दाखिल नहीं किया है। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद उम्मीदवारों के इस रुझान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चुनावी मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार उतरते हैं।
