By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: नामांकन को लेकर तेघड़ा में दिन भर रही गहमागहमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार चुनाव > नामांकन को लेकर तेघड़ा में दिन भर रही गहमागहमी
बिहार चुनाव

नामांकन को लेकर तेघड़ा में दिन भर रही गहमागहमी

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 16, 2025 7:10 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय

एनडीए एवं इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार के अलावे कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बेगूसराय जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू है। नामांकन के छठे दिन गुरुवार को 143 विधानसभा तेघड़ा और 142 विधानसभा बछवाड़ा क्षेत्रों से अनुमंडल कार्यालय एवं प्रांगण में प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नामांकन के लिए आए समर्थकों के साथ एनडीए एवं इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशियों के अलावे कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक राम रतन सिंह ने महागठबंधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चुनाव चिन्ह पर गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कार्यालय तेघड़ा से शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण करके समर्थकों के साथ निकले अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

वही बछवाड़ा विधानसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने भी निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने महागठबंधन के प्रत्याशी को फूल माला से स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए राम रतन सिंह ने कहा कि वे पूरे 5 साल तक जनता की सुख-दुख के भागीदार रहे हैं और फिर आगे 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आए हें।

वहीं तेघड़ा विधानसभा से एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार , एवं बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। नामांकन के दौरान एनडीए के दोनों प्रत्याशी के साथ बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , बेगूसराय विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी कुंदन कुमार भी मौजूद थे दोनों प्रत्याशी ने अपने-अपने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना – अपना नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने जनतांत्रिक गठबंधन के दोनों प्रत्याशी को फूल माला से लाघ दिया और प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, रजनीश कुमार जिंदाबाद की नारे लगाएं ।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन डबल इंजन की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज विकसित बिहार के पथ पर अग्रसर है। इस बार भी तेघड़ा विधानसभा सहित सातों विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत होगी और फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। प्रत्याशी रजनीश कुमार एवं सुरेंद्र मेहता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।

वहीं बछवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के सात अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिला के बाद उन्होंने बताया कि बछवाड़ा की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मैं नेता नहीं बेटा बनकर सेवा करूंगा।

वही रजनशक्ति जनता दल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वायु सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार इंजीनियर राम नंदन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाचित पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया । उनके समर्थ का कहना था कि रामनंदन सिंह स्थानीय मुद्दों और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

बखरी में श्रीजी डांस एकेडमी सह योगा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
तेघड़ा में मंत्री विजय चौधरी बोले एनडीए सरकार ने बिहार को नई दिशा दी
बखरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़
आदिकाल से स्थापित हैं बाबा बनखंडी, महिमा है अपरम्पार
सरस्वती पूजा को लेकर नावकोठी थाना में शांति समिति की बैठक
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#BiharPolitics#Dalsinghsarai#teghra#बिहारसमाचार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बखरी विधानसभा में दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, जनसुराज प्रत्याशी समय से लेट होने पर लौटे
Next Article तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए “भव्य लाईट (HSC App)” प्रशिक्षण का सफल आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up