गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के एक नामजद मामले में गोढ़ियारी निवासी पंचू साहनी के पुत्र लोली सहनी, ललित राय के पुत्र आकाश राय, तथा जगदीश राय के पुत्र ललित राय को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नशे के मामले में डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 निवासी बिशनदेव साह के पुत्र ध्रुवतारा साह एवं संतन साह, साथ ही कुशेश्वरस्थान वार्ड संख्या 8 निवासी रजनीकांत हजारी के पुत्र रूपेश कुमार हजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
