नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर नशा से होने वाले खतरों से ग्रामीणों को आगाह किया।नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बुधवार को विभिन्न विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने जागरूकता रैली का आयोजन किया।इस दौरान रैली में बच्चों ने नशे से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया।स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में बैनर और नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। नशा छोड़ो खुशियों से नाता जोड़ो,भारत की संस्कृति बचाओ अब तो नशे पर रोक लगाओ, परिवार पर अपने दो अब ध्यान नशे की लत का करो समाधान आदि नारे लगा रहे थे।उन्होंने आम लोगों से शराब न पीने,धूम्रपान और गुटका ना खाने की अपील की।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के टोले – मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली।

नशा मुक्ति दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर, एपीएस नावकोठी,कन्या विद्यालय नावकोठी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का,बौधू सिंह मध्य विद्यालय पहसारा,मध्य विद्यालय रजाकपुर,मध्य विद्यालय छतौना सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।रैली के दौरान स्कूली छात्र- छात्राओं ने लोगों को नशे से मुक्ति के संबंध में जानकारी भी दी। वहीं नशे से होने वाले कुप्रभाव के बारे में भी बताया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक गणेश झा,राम सुजान सिंह, अशोक कुमार शर्मा, शंभू महतो,इंदु कुमारी, खुशबू कुमारी,कल्पना, शमा परवीन,संजीत कुमार,विभाकर कुमार, आनंद माधव, संजीत महतो आदि मौजूद थे।
