नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के युवा चेहरा नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है ।नितिन नवीन भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व विधायक नवीन किशोर सिंहा के पुत्र हैं। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का संगठन ऊंचाई पर पहुंचेगी।बिहार भाजपा के लिए यह गौरव का पल है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई संदेश भेजा गया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास, मुकेश महतो,गुलटेन सिंह,राम नंदन सिंह, गणेश शंकर सिंह,ललन गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि अमरजीत गुप्ता,मंडल महामंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री कपिलदेव पोद्दार, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवम वत्स,मनीष पाठक, संतोष ठाकुर,प्रो विभाकर सिंह,रणवीर कुमार सिंह,तरुण कुमार सिंह,मनोज पाठक,शिवेश रंजन सिंह,युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज जयसवाल आदि नेताओं ने बधाई देने के साथ ही मंगल कामना की है।
