मिंटू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक/बेगुसराय
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा-दो पंचायत के मुखिया मो.इजहार अंसारी ने गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच 700 कंबल वितरण किया। कंबल वितरण समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांवों के सात सौ गरीबों को कंबल मुहैया कराया। इस संबंध में मुखिया मो.इजहार अंसारी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

उन्होंने कहा कि विगत 16 साल से लगातार पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।

मुखिया ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है।क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस अवसर पर मुमताज बानो, महबूब अंसारी,मुखिया कुकन राय,विपिन चौधरी,राकेश राय पंकज कुमार,उप मुखिया आशा देवी,सुशील कुमार पासवान, अनिल यादव,अशोक कैब राम निहोरा राय,सुरेश चौधरी, जयमंगल यादव,सहित कई अन्य मौजूद थे।
