गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बगरस में आयोजित श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां लीग मुकाबला सक्सेस लाइब्रेरी और बभाइन एक्सप्रेस के बीच रोमांचक ढंग से खेला गया। टॉस जीतकर बभाइन एक्सप्रेस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सक्सेस लाइब्रेरी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभाइन एक्सप्रेस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.5 ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के हीरो प्रिंस कुमार रहे, जिन्हें शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 75 रनों की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में 3 विकेट भी झटके।
मैच का संचालन कॉमेंटेटर हरिहर बुक्का, अनुज, अजित सरकार और सुनील कुमार साहनी ने किया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी रामविनय, सुधाकर और रंजन ने निभाई। आयोजन में नंदकिशोर, श्याम, पुरुषोत्तम, साहिल शर्मा, गौतम और लाल साहेब सहित अन्य सहयोगी सदस्य सक्रिय रहे। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद
